2 साल से प्रिंसिपल-टीचर के बिना चल रहा उच्च माध्यमिक ऊछाला।

SHARE:

चित्तौडगढ,नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट

नेतावलगढ़ पांचली:
2 साल से प्रिंसिपल-टीचर के बिना चल रहा उच्च माध्यमिक ऊछाला, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया ताला

पढ़ाने वाला कोई नहीं” – शिक्षकों के अभाव में बंद हुआ नेतावलगढ़ पांचली स्कूल, बच्चों ने किया प्रदर्शन

*चित्तौड़गढ़* – जिले के नेतावलगढ़ पांचली गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिछले 2 साल से बदहाली का शिकार है। यहां प्रिंसिपल का पद पिछले 2 साल से खाली पड़ा है। साथ ही वाइस प्रिंसिपल, विज्ञान, अंग्रेजी और गणित जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक भी नहीं हैं।

शिक्षकों के अभाव के कारण पढ़ाई ठप हो गई है। रोजाना बच्चों की शिकायतें आने लगी कि “हमें यहां नहीं पढ़ना क्योंकि यहां टीचर ही नहीं है।” इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

इसी आक्रोश के चलते आज सुबह ग्रामीणों और बच्चों ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से मांग की कि स्कूल में तुरंत स्टाफ की व्यवस्था की जाए, वरना आंदोलन और तेज किया जाएगा।

ग्रामीणों का कहना है कि उच्च माध्यमिक विद्यालय होने के बावजूद यहां आधारभूत स्टाफ नहीं है। विज्ञान और गणित जैसे विषयों के टीचर नहीं होने से 11वीं-12वीं के बच्चों का भविष्य अंधकार में है। अंग्रेजी टीचर के अभाव में बच्चे बोर्ड की परीक्षा में भी पिछड़ रहे हैं 5 टीचर की पोस्ट खाली होनें से बच्चों का भविष्य अंधकार मे है

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिन में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment