ट्रक से बाइक टकराने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोड़ा चौराहा स्थित ब्रिज पर रात के समय सड़क पर खड़े ट्रक से बाइक टकराने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय लोगों ने फोरलेन पर खड़े रहने वाले भारी वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

भादसोड़ा। मंगलवार देर रात भादसोड़ा चौराहा स्थित ब्रिज पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में रोड जी का खेड़ा निवासी 55 वर्षीय सुरेंद्र सिंह पुत्र उदय सिंह की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुरेंद्र सिंह बाइक से अपने गांव से चित्तौड़गढ़ जा रहे थे। इसी दौरान ब्रिज पर मंदिर के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। रात में पर्याप्त जय रोशनी नहीं होने और ट्रक खड़ा होने के कारण उन्हें वाहन दिखाई नहीं दिया, जिससे हादसा हो गया।

राहगीरों की सूचना पर भादसोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवे एंबुलेंस की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादसोड़ा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम मंडफिया सांवलियाजी जिला उप अस्पताल में करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चित्तौड़गढ़-भादसोड़ा फोरलेन पर भारी वाहन और ट्रक खड़े रहने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसी स्थान पर पिछले दो माह में तीन बाइक सवारों की अलग-अलग दुर्घटनाओं में मौत हो चुकी है। लोगों ने हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ नियमित कार्रवाई और प्रभावी निगरानी की मांग की है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment