ट्रांसफार्मर के कंट्रोल पैनल का बॉक्स खुला था, करंट लगने से मासूम की मौत।

SHARE:

चितौडगढ,नरेन्द्र सेठिया
ट्रांसफार्मर के कंट्रोल पैनल का बॉक्स खुला था, करंट लगने से मासूम की मौत

Oplus_131072
, इकलौता पुत्र था
चित्तौड़गढ़। शहर की उपनगरी बस्ती चंदेरिया में शुक्रवार शाम को एक हादसा हो गया। यहां एफसीआई गोदाम के पास वाली गली में ट्रांसफर के कंट्रोल पैनल का बॉक्स खुला होने के कारण एक 8 साल का मासूम करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर यह मौत हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने विद्युत निगम के के खिलाफ आक्रोश जताते हुवे जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मृतक बालक के शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। चंदेरिया थाना पुलिस चिकित्सालय पहुंची है, जहां आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

चंदेरिया थाना पुलिस के अनुसार एफसीआई गोदाम से आगे दूसरे नंबर की गली में रामदेवजी के मंदिर के पास ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। इस ट्रांसफार्मर पर करंट लगने से सुमित (8) पुत्र मुकेश बंजारा की मौत हो गई। हादसे के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे हैं। बालक को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों की रिपोर्ट पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इधर, हादसे की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे को लेकर लोगों में काफी आक्रोश दिखाई दिया। बताया गया कि मृतक सुनीत बंजारा के पिता मुकेश बंजारा एवं उसकी मां मजदूरी करते हैं और चंदेरिया में किराए का मकान लेकर रह रहे हैं।

चार बार की शिकायत नहीं दिया निगम ने ध्यान
चंदेरिया निवासी गोपाल गवारिया ने बताया कि नगर परिषद चित्तौड़गढ़ के वार्ड संख्या 6 में एफसीआई गोदाम से दूसरे नंबर की गली में ट्रांसफार्मर है। इसके कंट्रोल पैनल का बॉक्स खुला हुआ था। इसके संबंध में चार बार लिखित में विद्युत निगम को शिकायत भी दी गई थी। लेकिन विद्युत निगम ने कोई ध्यान नहीं दिया। विद्युत निगम की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। क्षेत्र के लोगों की मांग है कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले विद्युत निगम के कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इस क्षेत्र से निगम के अधिकारी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाए। ट्रांसफार्मर को शिफ्ट कर मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाए।

खेलते समय अचानक लगा हाथ गवारिया ने बताया कि यह बालक खेलते हुए ट्रांसफार्मर के पास चला गया था। खेलते समय अचानक उसका हाथ ट्रांसफार्मर के कंट्रोल पैनल के बॉक्स को लग गया। इसका ढक्कन भी खुला हुआ था। इससे बालक करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई ट्रांसफार्मर के सामने ही रहने वाले हिम्मत सिंह राठौड़ को जब इसका पता चला तो उन्होंने तत्काल निगम के अधिकारियों को सूचना कर बिजली की आपूर्ति बंद करवाई। हादसे की सूचना पूरे मोहल्ले में फैल गई तो लोग मौके पर पहुंचे। बालक को चिकित्सालय पहुंचाया लेकिन मौत हो गई थी। आस-पास के मोहल्ले से भी लोग मौके पर आ गए, जिन्होंने हादसे को लेकर विद्युत निगम के प्रति आक्रोश जताया है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment