चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी घोषित, चित्तौड़गढ़ से शम्भू सुथार को प्रदेश महासचिव नियुक्त
चित्तौड़गढ़/भादसोड़ा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ की नई प्रदेश कार्यकारिणी नियुक्ति का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। प्रदेश अध्यक्ष विक्रम स्वामी द्वारा घोषित नई टीम को संगठन विस्तार और सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है।
प्रदेश महासचिव डॉ शम्भू सुथार ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा सामाजिक न्याय, अधिकारिता और जनहित के मुद्दों को और अधिक मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की विचारधारा पर कार्य करती रही है और नई टीम इसी सोच को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी।
डॉ शम्भू सुथार ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश के सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि पूरी टीम मिलकर कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाएगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सामाजिक समरसता, सामाजिक न्याय और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएँ तथा कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य करें। नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद डॉ शम्भू सुथार ने गोविन्द सिंह डोटासरा, विक्रम स्वामी व ललित तुनवाल का आभार व्यक्त किया
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





