रणवीरसिंह पारेख सप्ताह के तहत 25प्रतिभाओं का किया सम्मान
सादडी,पाली।
शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास सादड़ी के तत्वावधान में स्थानीय पीएम श्री श्रीधनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में भामाशाह दिलीप पारेख ,हेमंत पारेख,निर्मला पारेख,मधु पारेख व ऐसीबीईओ विजयसिंह माली के सानिध्य में शैक्षिक सहशैक्षिक क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली 25प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
रणवीर सिंह पारेख शिक्षा सप्ताह प्रभारी कविता कंवर ने बताया कि संस्था प्रधान मधु कुमारी गोस्वामी के द्वारा अतिथियों का स्वागत करने के पश्चात सरस्वती माता व रणवीरसिंह पारेख की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के पश्चात कन्हैयालाल ने रणवीर सिंह पारेख सप्ताह के अंतर्गत की गई गतिविधियों की जानकारी दी तत्पश्चात सत्र 2025-26 में कक्षा1से 12तक सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को,राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बालिकाओं तथा गाईड में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को स्मृतिचिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर दिलीप पारेख ने कहा कि रणवीर सिंह पारेख ने सदैव प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया।प्रतिभाओं को नियमित स्वाध्याय कर आगे बढ़ कर राष्ट्र को गौरवान्वित करना है।ऐसीबीईओ माली ने प्रतिभा संरक्षण संवर्धन में पारेख परिवार का योगदान अभिनंदनीय व अनुकरणीय है। मनीषा ओझा ने आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन प्रकाश कुमार शिशोदिया ने किया।तत्पश्चात पारेख परिवार के सदस्यों ने सरस्वती पालीवाल के निर्देशन में विद्यालय स्टाफ के साथ पौधरोपण किया।इस अवसर पर वीरम राम चौधरी,रमेश सिंह राजपुरोहित,मनीषा सोलंकी,सुशीला सोनी,रमेश कुमार वछेटा,केनाराम, गजेंद्र सिंह समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
रणवीर सिंह पारेख शिक्षा सप्ताह प्रभारी कविता कंवर ने बताया कि आज सुबह 11बजे रणवीर सिंह पारेख व्याख्यानमाला,शिक्षक सम्मान व साइंस अवार्ड स्कोलरशिप वितरण समारोह के साथ सप्ताह का समापन होगा।
उल्लेखनीय है कि विज्ञान शिक्षक रणवीर सिंह पारेख पचास साठ के दशक में सादड़ी में अपनी उल्लेखनीय सेवाओं से नगर को गौरवान्वित किया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





