शिक्षा में भारतीयता की पुनर्स्पथापना जरुरी-माली

SHARE:

शिक्षा में भारतीयता की पुनर्स्पथापना जरुरी-माली
देसूरी,पाली ।
शिक्षा में भारतीयता की पुनर्स्थापना जरुरी है।शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास इसके लिए अहर्निश प्रयासरत है।हम भी भारतीय शिक्षा दिवस के माध्यम से जुडकर इस कार्य को आगे बढ़ाएं।उक्त उद्गार अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजय सिंह माली ने स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय देसूरी में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा आयोजित संगोष्ठी में व्यक्त किए।
माली ने कहा कि भारतीय दृष्टि,भारतीय ज्ञान परंपरा,भारतीय जीवनमूल्य,समग्र विकास,प्रकृति के साथ सामंजस्य,राष्ट्रहित व विश्व कल्याण भारतीय शिक्षा के मुख्य आधार है।इस अवसर पर संस्था प्रधान गजेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय शिक्षा से ही विकसित भारत का संकल्प साकार होगा।इस अवसर पर डा राजश्री शर्मा,निर्मला पुरी गोस्वामी व ठाकराराम समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
इससे पहले ऐसीबीईओ विजय सिंह माली ने निकटवर्ती सनराइज पब्लिक स्कूल सादड़ी मे शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा आयोजित संगोष्ठी में बोलते हुए कहा कि शिक्षा में भारतीयता ही विकास की वास्तविक कुंजी है जो भारत को विकसित व विश्वगुरु बनाने की आधारशिला रखेगी।संगोष्ठी की अध्यक्षता संस्था प्रधान यशपाल सिंह खींची ने की।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा उसके स्थापना दिवस 2जुलाई से 9जुलाई तक भारतीय शिक्षा विषयक संगोष्ठियां आयोजित की जा रही है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment