चित्तौड़गढ़,नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
जयपुर में आयोजित “प्रेरणा उत्सव” में समाजजनों ने लिया भाग
नामांकन में चित्तौड़गढ़ रहा प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ,जिला प्रभारी गिरधारीलाल हुए सम्मानित।
भादसोड़ा – राज्य स्तरीय प्रथम अखिल राजस्थान विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता – 2026 में श्रेष्ठ परिणाम देने वाली प्रतिभाओं के सम्मान के लिए रविवार को मानसरोवर, जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह “प्रेरणा उत्सव” में चित्तौड़गढ़ के सुथार समाजजनों ने भाग लिया। उद्यमी एवं भामाशाह शंकर कुलरिया, सहकारिता विभाग के शासन सचिव एवं पंजीयक डॉ समित शर्मा (आईएएस), पंचायती राज विभाग के शासन सचिव एवं आयुक्त डॉ. जोगाराम (आईएएस), श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष (राज्यमंत्री) रामगोपाल सुथार, सेवानिवृत्त एयर मार्शल जगदीश बरड़वा, परीक्षा संयोजक दिनेश जांगिड़ सारंग (आईआरएस) आदि के आतिथ्य में आयोजित समारोह में प्रदेश में परीक्षा नामांकन में सर्वश्रेष्ठ जिला परीक्षा प्रभारी के रूप में चित्तौड़गढ़ के वशाशि गिरधारीलाल सुथार बानसेन को सम्मानित किया किया। सम्मान समारोह में चित्तौड़गढ़ से अभाजांब्रा महासभा जिलाध्यक्ष गोटूलाल सुखवाड़ा, परीक्षा जिला प्रभारी सुरेश बोहेड़ा, नारायण सतपुड़ा, तहसील प्रभारी मुन्नालाल उखलिया, भगवतीलाल बोहेड़ा एवं नारायण लाल सांवता, पन्नालाल देवरिया, जगदीश पांडोली, देवकिशन गंगरार, शांतिलाल रोलाहेड़ा, प्रकाश सोनरडा, बालकिशन कनेरा, उत्पल कनेरा, किशनलाल गणेशपुरा, प्रकाश आजोलिया आदि सम्मिलित हुए।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





