174 किलो 800 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा सहित वैगनआर कार जब्त।

SHARE:

*ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कनेरा थाना पुलिस की कार्रवाई ::*
174 किलो 800 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा सहित वैगनआर कार जब्त।

चित्तौड़गढ़। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कनेरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 174 किलो 800 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा से भरी एक वैगनआर कार जब्त की। चालक वाहन को कच्चे रास्ते पर भगाकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत एएसपी मुकुल शर्मा एवं डीएसपी निंबाहेड़ा शिवप्रकाश हरगन के सुपरविजन में थानाधिकारी महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना हाजा से टीम के द्वारा दौराने गस्त बांगेडा की तरफ से एक वैगनआर कार संदिग्ध नजर आने से वैगनआर कार को रोकने की कोशिश की तो कार के चालक के द्वारा अपनी कार को तेजी से भगाकर गाव भुवानिया खेडी की तरफ कच्चे रास्ते पर भगाकर ले गया। जहां पर कार चालक अन्धेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। कार की तलाशी के दौरान प्लास्टीक के 9 काले कट्टे में अवेध अफीम डोडा चुरा भरा हुआ पाया जिसका तौल किया तो कुल वजन 174 किलो 800 ग्राम वजन हुआ। जिसको जब्त किया जाकर अज्ञात मुल्जिम की तलाश शुरू की गई। कार्यवाही करने वाली
पुलिस टीमः- थानाधिकारी महेन्द्र सिंह, एएसआई प्रकाशचन्द्र, बालमुकन्द, कांस्टेबल रामनिवास, सुरज सिंह एवं चालक दिलीप सिंह।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment