181 किलो 270 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा सहित टाटा हैरियर कार जब्त।

SHARE:

*ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत विजयपुर थाना पुलिस की कार्रवाई।
181 किलो 270 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा सहित टाटा हैरियर कार जब्त।

चित्तौड़गढ़।
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत विजयपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 181 किलो 270 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा से भरी टाटा हैरियर कार जब्त की है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस को देखकर कार चालक वाहन को तेज गति से भगाकर जंगल की ओर फरार हो गया।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन त्रिनेत्र के अनुक्रम में एएसपी मुकुल शर्मा के पर्यवेक्षण एवं डीएसपी ग्रामीण दिनेश सुखवाल के सुपरविजन में रविवार को समय 01.14 एएम पर थानाधिकारी रामलाल मय जाप्ता एएसआई जयसिंह, कांस्टेबल विजय सिंह, भागीरथ,मुकेश,सुभाष रणजीत सिंह,नरेन्द्र सिंह, सुभाष, के थाने से रवाना हो माणकपुरा से नल्दा, सेमलीया की तरफ जाने वाले तिराये पर नाकाबंदी शुरू की। दौराने नाकाबंदी सेमलिया की तरफ से एक काले रंग की टाटा हेरीयर कार आई जिसके चालक को थानाधिकारी मय जाप्ता द्वारा बावर्दी रूकवाने का ईशारा व प्रयास किया गया तो कार चालक ने सामने पुलिस की नाकाबंदी को देखकर कार को तेजगति से भगाने लगा जिस पर थानाधिकारी ने कार के आगे स्टोप स्टीक डाल कर कार का खल्लासी साईड का आगे का टायर पंचर किया फिर भी कार चालक द्वारा कार को नही रोक कर कार को अभयपुर की तरफ जाने वाले रोड पर भगाने लगा जिसका थानाधिकारी मय जाप्ता के द्वारा प्राईवेट वाहन से पीछा किया तो कार का चालक कार को माणकपुरा से अभयपुर की तरफ जाने वाले रोड पर माणकपुरा से करीब डेढ किलोमीटर की दुरी तक गाडी को भगा कर ले गया व आगे गाडी को रोड के साईड मे छोडकर पहाडी में जगंल की तरफ भाग गया। जिसका जाप्ते द्वारा पीछाकर कार चालक की जंगल मे काफी तलाश की मगर कार चालक रात्री का समय होने व घना जंगल होने से काफी अधिक दुरी होने से जंगल में नजरों से ओझल हो गया। हैरीयर कार में दौराने तलाशी काले रंग के प्लास्टिक के कटटे भरे हुये पाये। नियमानुसार कार्यवाही करते हुये टाटा हैरियर कार में मिले 10 प्लास्टिक के कट्टों का वजन किया गया तो अवैध अफीम डोडाचुरा अधकुचला व पीसा हुआ का कुल वजन 181 किलो 270 ग्राम हुआ। उक्त हैरीयर कार में अवैध अफीम डोडाचूरा भर कर अपने कब्जे मे रखकर परिवहन कर ले जाना पाया जाने से एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर अवैध अफीम डोडाचूरा व टाटा हैरियर कार को जरिये फर्द जब्त किया गया। प्रकरण मे अग्रीम अनुसंधान जारी है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment