सेवाभारती बाल संस्कार केंद्र का अवलोकन कर सराहा
रानी,पाली।
सेवाभारती प्रांत सहमंत्री विजय सिंह माली ने सेवाभारती द्वारा संचालित एकलव्य बाल संस्कार केन्द्र छोटी रानी व डा अंबेडकर बाल संस्कार केन्द्र इटंदरा चारणान का अवलोकन कर सराहा।
सेवाभारती जिला मंत्री शंकर लाल मालवीय ने बताया कि माली ने बाल संस्कार केन्द्र पहुंच कर वंदना सभा व शिक्षण कार्य का अवलोकन किया।प्रकल्प शिक्षिकाओंआशा कुमारी, ललिता कुमारी से केंद्रों की जानकारी ली। केंद्र के भैया बहनों से संवाद कर फीडबैक लिया।माली ने भैया बहनों को मासिक गीत का अभ्यास कराया व कहानी सुनाई।माली ने विवेकानंद जी के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग सुनाएं व उनके जीवन से प्रेरणा लेने को कहा।माली ने सेवाभारती के बारे में भी जानकारी दी।इस अवसर सेवाभारती खंड सह संयोजक शेषकुमार व मीठालाल उपस्थित रहे।माली ने स्थानीय सेवा प्रमुख चंपालाल कुमावत व सेवा कार्यकर्ताओं से भेंट कर नगर की प्रत्येक बस्ती में सेवा प्रकल्प शुरु करने का आग्रह किया।
उल्लेखनीय है कि सेवा भारती नर सेवा नारायण सेवा के ध्येय के साथ शिक्षा,स्वास्थ्य,स्वावलंबन और सामाजिक आयाम के सेवा कार्य करती है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





