महिला मंडल अग्रवाल समाज ने बालिका विद्यालय को भेंट किए पंखे।

SHARE:

महिला मंडल अग्रवाल समाज ने बालिका विद्यालय को भेंट किए पंखे।
फालना,पाली।
फालना कस्बे स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महिला मंडल अग्रवाल समाज,फालना की भामाशाह सीता देवी गोयल, गायत्री देवी,सविता अग्रवाल, मेघा अग्रवाल के द्वारा पंखे भेंट किए गए।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों व भामाशाह ने विद्यालय प्रशासन को पंखे सौंपते हुए शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सहयोग को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि छात्राओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के सहयोगात्मक कार्य आगे भी निरंतर किए जाते रहेंगे।
महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती कुसुम अग्रवाल ने बताया कि विद्यालय के कक्षा-कक्षों में छात्राओं के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने हेतु पंखों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसी आवश्यकता को देखते हुए महिला मंडल ने पंखे भेंट करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में समाज का सहयोग सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती कविता गहलोत ने महिला मंडल अग्रवाल समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सहयोग छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम में एसडीएमसी सदस्य राकेश अग्रवाल तथा महिला मंडल की सदस्याएं मोनिका, माया, बीना, इंदु, उषा, नीता, रानू, रश्मि,अनिता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय स्टाफ के जसवंत दवे, सुदर्शना वचेटा, नूतन खोखावत, शबाना, शिवानी तथा कमला मीणा का विशेष सहयोग रहा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment