शिक्षा में भारतीयता से ही समृद्ध भारत संभव-माली

SHARE:

शिक्षा में भारतीयता से ही समृद्ध भारत संभव-माली
नाडोल,पाली।
शिक्षा में भारतीयता से ही समृद्ध भारत संभव है।शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास इस हेतु अहर्निश प्रयासरत है।उक्त उद्गार अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजयसिंह माली ने स्थानीय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नाडोल में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के तत्वावधान में आयोजित भारतीय शिक्षा दिवस संगोष्ठी में व्यक्त किए।
माली ने कहा कि भारतीय शिक्षा के प्रमुख आधार है-भारतीय दृष्टि,भारतीय ज्ञान परंपरा,भारतीय जीवनमूल्य,समग्र विकास,प्रकृति के साथ सामंजस्य,राष्ट्रहित और विश्व कल्याण।माली ने न्यास के उद्देश्य,उपलब्धियों की जानकारी दी।संस्था प्रधान भगवती मेघवाल ने नालंदा विश्वविद्यालय का उल्लेख करते हुए भारतीय शिक्षा को भारतीय संस्कृति के अनुरुप बताया।संगोष्ठी का संचालन राजेंद्र कुमार वैष्णव ने किया।इस अवसर पर नरपत दास लश्करी,हेमंत कुमावत,जगदीश चौधरी,गणपत बोस,महेंद्र कुमार वाघाणा, मुकेश कुमार गुर्जर,मनफूल सिंह राजपुरोहित,कैलाश कुमार,कन्हैयालाल,भरत कुमार गुर्जर,धीरज मोबारसा,भागीरथ सिंह,रविंद्र बंशीवाल,लोकेश खत्री,रेखा कुमारी,लक्ष्मी कुमारी,सुमन लता शर्मा,जितेंद्र,सुमन कुमारी व गोविंद सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।तत्पश्चात माली ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नाडोल में आयोजित भारतीय शिक्षा दिवस संगोष्ठी में भाग लिया।इस अवसर पर माली ने कहा कि भारतीय शिक्षा से ही विकसित भारत का संकल्प साकार हो सकता है।शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास शिक्षा के प्रत्येक क्षेत्र में भारतीयता की पुनर्स्थापना हेतु कार्यरत हैं।न् माली ने न्यास के विकसित भारत हेतु शिक्षा अभियान से जुडने का आह्वान किया।कार्यवाहक संस्था प्रधान सुशीला कुमारी ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर कमला मेई,कुलदीप जांगीड़,मांगीलाल मेघवाल,मधु सोलंकी,सीमा भाटी,भीम सिंह,तस्नीम बानू,बीना मीना,भियाराम,सनवर अली,मंजु कुमारी समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के स्थापना दिवस के उपलक्ष में विभिन्न विद्यालयों में भारतीय शिक्षा को लेकर संगोष्ठिया आयोजित की जा रही है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment