रणवीरसिंह पारेख शिक्षा सप्ताह के तहत बालिका विद्यालय में शिक्षण सामग्री वितरित
सादड़ी 3जुलाई।रणवीरसिंह पारेख शिक्षा सप्ताह के तहत स्थानीय पीएम श्री श्रीधनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादडी में पारेख परिवार के सौजन्य से शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया।
प्रधानाचार्य मधु कुमारी गोस्वामी ने बताया कि स्थानीय विद्यालय में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के तत्वावधान में रणवीर सिंह पारेख सप्ताह आयोजित किया जा रहा है जिसके तीसरे दिन आज पारेख परिवार के सौजन्य से अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी के करकमलों से विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा नर्सरी से 8के विद्यार्थियों को कापियां,पेन,पेंसिल ,रबर, शार्पनर,स्केल आदि शिक्षण सामग्री वितरित की गई।इस अवसर पर माली ने विद्यार्थियों से नियमित विद्यालय आकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।कन्हैयालाल ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर कविता कंवर,सरस्वती पालीवाल ,वीरम राम चौधरी,रमेश सिंह राजपुरोहित,मनीषा सोलंकी,सुशीला सोनी सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।मंच संचालन प्रकाश कुमार शिशोदिया ने किया।गोस्वामी ने बताया कि शिक्षा सप्ताह के तहत 4जुलाई को विज्ञान मेला,6जुलाई को प्रतिभा सम्मान समारोह व 7जुलाई को रणवीरसिंह पारेख स्मृति व्याख्यानमाला ,शिक्षक सम्मान व रणवीर सिंह पारेख साइंस अवार्ड स्कोलरशिप वितरण समारोह होगा।
उल्लेखनीय है कि 1जुलाई से प्रारंभ हुए रणवीरसिंह पारेख शिक्षा सप्ताह का समापन 7जुलाई को होगा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





