भारतीय शिक्षा दिवस पर सादड़ी के शिक्षा में भारतीयता के संकल्प के साथ विभिन्न विद्यालयों में हुई संगोष्ठी
सादड़ी,पाली।
भारतीय शिक्षा दिवस पर स्थानीय पीएम श्री श्रीधनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय,राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय बारली सादड़ी व आदर्श विद्यालय राणकपुर रोड़ सादड़ी में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के तत्वावधान में अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजय सिंह माली के सानिध्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी द्वितीय सादड़ी ने बताया कि संगोष्ठी में माली ने कहा कि शिक्षा के प्रत्येक क्षेत्र में भारतीय दृष्टि ,भारतीय ज्ञान परंपरा और भारतीय जीवन मूल्यों पर आधारित शिक्षा व्यवस्था का निर्माण एवं संवर्धन करना ही भारतीय शिक्षा दिवस का उद्देश्य है।उन्होंने शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के उद्देश्य,उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर कन्हैयालाल,कविता कंवर,सरस्वती पालीवाल ,वीरम राम चौधरी,रमेश सिंह राजपुरोहित,मनीषा सोलंकी,सुशीला सोनी समेत समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।संगोष्ठी का संचालन प्रकाश कुमार सिसोदिया ने किया।इसी प्रकार राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय बारली सादड़ी में आयोजित भारतीय शिक्षा दिवस संगोष्ठी में बोलते हुए ऐसीबीईओ माली ने कहा कि शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास विकसित भारत हेतु शिक्षा अभियान संचालित कर रहा है।शिक्षा में भारतीयता ही विकास की वास्तविक कुंजी है जो भारत को विकसित और विश्वगुरु बनाने की आधारशिला रखेगी।इस अवसर पर चंद्रशेखर जोशी,सुमन सोनी,महिपाल,कमलेश कुमार,ओमप्रकाश प्रजापत,अंतिमा यादव व प्यारी कुमारी समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।तत्पश्चात आदर्श विद्यालय राणकपुर रोड़ सादडी में थानाधिकारी हनवंत सिंह सोढा,एडवोकेट हीरसिंह राजपुरोहित के सानिध्य में संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें मुख्य वक्ता ऐसीबीईओ माली ने कहा कि न्यास का मानना है कि 2047तक भारत एक विकसित राष्ट्र बने।विकसित भारत का यह संकल्प भारतीय शिक्षा से ही साकार हो सकता है।संगोष्ठी की अध्यक्षता संस्था प्रधान हेमलता सिंह ने की।इस अवसर पर प्रशासक अरुण सिंह,उपप्रधानाचार्य सोलंकी दीपिका,प्रदीपकुमार,चंचल श्रीमाली,आशा चौहान,रणवीर गोयल,गजेंद्र परिहार ,मनीष बिस्सा,देवाराम देवासी,नीता दाधिया,हरीश मालवीय,खुशबू मित्तल,संपतराज सोलंकी ,राहुल माली,हिम्मत राम समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के स्थापना दिवस को भारतीय शिक्षा दिवस के रुप में मनाया जाता है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





