आज से शुरु हो रहे रणवीर सिंह पारेख शिक्षा सप्ताह में होंगे विभिन्न आयोजन।
सादड़ी,पाली।
स्थानीय पीएम श्री श्रीधनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के तत्वावधान में आज से शुरु हो रहे रणवीर सिंह पारेख शिक्षा सप्ताह में विभिन्न आयोजन होंगे।
प्रधानाचार्य मधु कुमारी गोस्वामी ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य ब्लाक अधिकारी देसूरी विजय सिंह माली पौधरोपण व नव प्रवेशी विद्यार्थियों का अभिनंदन कर रणवीर सिंह पारेख शिक्षा सप्ताह का शुभारंभ करेंगे।2जुलाई को निबंध ,भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।3जुलाई को शिक्षण सामग्री वितरित की जाएगी।4जुलाई को विज्ञान मेला आयोजित किया जाएगा।6जुलाई को शैक्षिक सहशैक्षणिक क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह रखा जाएगा।7जुलाई को रणवीरसिंह पारेख स्मृति व्याख्यानमाला, शिक्षक सम्मान व छात्रवृति वितरण समारोह के साथ सप्ताह का समापन होगा।
उल्लेखनीय है कि रणवीर सिंह पारेख ने पचास साठ के दशक में विज्ञान के शिक्षक के रुप में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया जिसके कारण आज भी नगरवासी उन्हें याद करते है
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





