भील बस्ती देसूरी में शिक्षण सामग्री वितरित।

SHARE:

भील बस्ती देसूरी में शिक्षण सामग्री वितरित
देसूरी,पाली 30जून।
स्थानीय राजकीय प्राथमिक विद्यालय भील बस्ती देसूरी में अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजय सिंह माली के सानिध्य में विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई।
संस्था प्रधान शिवराम राईका ने बताया कि इस अवसर पर एसीबीईओ माली ने शिक्षा का महत्व बताया तथा विद्यार्थियों से प्रतिदिन नियमित रुप से समय पर विद्यालय आने तथा पढ़ाई करने का आह्वान किया।इस अवसर पर प्रकाश चंद्र मोबारशा समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।इससे पहले माली ने विद्यालय स्टाफ के साथ विद्यालय योजना,अध्यापक दैनंदिनी,वार्षिक शिक्षण योजना,विद्यालय प्रभार,निःशुल्क पाठ्य पुस्तक व पुस्तक वितरण,एम डी एम,लर्निंग आउटकम्स ,हाउस होल्ड सर्वे व प्रवेशोत्सव द्वितीय चरण ,नो बैग डे को लेकर चर्चा की व विद्यालय को उत्कृष्टता का केंद्र बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।संस्था प्रधान राईका ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए
निर्देशों की पालना की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि ग्रीष्मावकाश के पश्चात कल से विद्यालय पुनः खुले हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment