₹20 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार।

SHARE:

ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत थाना मंगलवाड़ पुलिस की कार्रवाई, ₹20 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार।

चित्तौड़गढ़।
ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ₹20,000 के इनामी वांछित अपराधी मुन्ना उर्फ मोहनलाल जाट को जिला बाड़मेर से गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान ऑपरेशन सुदर्शन चक्र -2 के तहत एएसपी मुकुल शर्मा के निर्देशन में व डीएसपी बडीसादडी हरिश चन्द्र सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी भगवान लाल के नेतृत्व में थाना हाजा से वांछित अभियुक्त मुन्ना उर्फ मोहन लाल की तलाश हेतु एएसआई जगदीश चन्द्र मय जाप्ता की टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा वांछित अभियुक्त मुन्ना उर्फ मोहन लाल पिता बागा राम सेवर जाति जाट निवासी भांडा पुलिस थाना बाकासर जिला बाडमेर की तलाश जोधपुर, बालेसर, बायतु, बाडमेर में की गई तलाशी के दौरान वांछित अभियुक्त मुन्ना उर्फ मोहन लाल जाट को बलदेव नगर (बाडमेर) को बापर्दा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त मुन्ना उर्फ मोहन लाल से अनुसंधान जारी है। अभियुक्त मुन्ना 20,000/- रूपये का ईनामी अपराधी है।
*घटना का विवरण*
दिनांक 09 अप्रेल 2025 को मंगलवाड़ थाने पर सुचना कर्ता इन्द्राज धोबी निवासी मालवीय नगर जयपुर ने सुचना दी कि मैं कार को किराये पर देने का काम आरटेक मॉल महल रोड जयपुर मे करता हु। 22 मार्च 2025 को मेरे ऑफिस से चेतनराम पिता जुंजाराम निवासी मेघवालों की बस्ती शेरोनियों का तालाब मेघवास बाडमेर एक क्रेटा कार को किराये पर ले गया था जो वापस आकर किराया व कार को जमा नही करवाया। क्रेटा कार के जीपीएस की लोकेशन प्राप्त करने पर हरियाखेड़ी में आ रही है। जिस पर पुलिस ने बाडे मे जाकर देखा तो एक काले रंग की बिना नम्बरी स्कार्पियो व एक क्रेटा कार खडी हुई थी। इतने में हरियाखेड़ी निवासी देवीलाल पिता मोहनलाल मेनारिया, कैन्हयालाल पिता मोहनलाल मेनारिया व 08-10 लोग पिस्टले लेकर आये और स्कॉर्पियों व केटा कार को पिस्टल दिखाकर लेकर भाग गये। पुलिस जाप्ते द्वारा पिछा करने पर क्रेटा कार को राणेरा महोदव के पास छोड़कर भाग गये। वगैरा रिपोर्ट पर थाना मंगलवाड़ पर प्रकरण पंजीबद्ध कर पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम :- थानाधिकारी भगवानलाल, एएसआई जगदीश चन्द्र,कांस्टेबल राकेश कुमार, सुनील, टंवर सिंह।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment