01 किलोग्राम से अधिक अवैध एमडीएमए (मौली पाउडर) जब्त,एक तस्कर गिरफ्तार।

SHARE:

ऑपरेशन ‘त्रिनेत्र’ के तहत कोतवाली चित्तौड़गढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
01 किलोग्राम से अधिक अवैध एमडीएमए (मौली पाउडर) जब्त,एक तस्कर गिरफ्तार।

चित्तौड़गढ़ ,30 जून 2026 । अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 08 ग्राम अवैध एमडीएमए (मौली पाउडर) बरामद किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त मादक पदार्थ को मंदसौर से भीलवाड़ा ले जाना बताया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी मुकुल शर्मा एवं डीएसपी बृजेशसिंह के निर्देशानुसार एसआई श्यामलाल उप निरीक्षक इन्चार्ज थाना मय जाप्ता को दिनांक 30 जून 2026 को रात्री 1.00 एएम पर ईनाणी रेजिडेन्सी के सामने भीलवाड़ा रोड़ एक युवक पीठ पर पिठ्ठु बैग लटकाये हुऐ नजर आया। जिस पर उक्त युवक पियुष पिता ओमप्रकाश सोलंकी जाति बावरी उम्र 20 साल निवासी हाडजी का पिपलिया थाना रठान्जना जिला प्रतापगढ के कब्जेशुदा बैग की तलाशी ली गई तो पियुष बावरी के कब्जेशुदा बेग में अलग-अलग चार प्लास्टिक की थैलियों में 01 किलो 08 ग्राम अवैध एमडीएमए (मौली पाउडर) मिली। पूछताछ पर पियुष सोंलकी द्वारा उक्त अवैध एमडीएमए मन्दसौर से भीलवाडा ले जाना बताया। जिसको नियमानुसार जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त पियुष सोलंकी से अवैध एमडीएमए खरीद फरोख्त के सम्बन्ध में पूछताछ व अनुसंधान जारी है।
कार्यवाही करने वाली टीम :-
एसआई श्यामलाल , एएसआई हरफुल,कानि.कन्हैयालाल, बलराम, राजेश,लालाराम, गजेन्द्रसिंह ।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment