पाली पुलिस की बड़ी सफलता (सरहद करनवां) में दिनदहाड़े दम्पति से हुई लूट की वारदात का खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार”
बाली,पाली
– पुलिस थाना बाली व साईबर सैल की संयुक्त बड़ी कार्यवाही।
दम्पति के साथ जेवरात, मोबाईल व मोटर साईकिल लूट की वारदात का पर्दाफाश कर 03 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
तीन अभयस्त आदतन लुटेरे सरगना राहुल नायक सहित 02 अन्य अभियुक्त उमेश नायक, जब्बरचन्द उर्फ जब्बराराम किया गिरफ्तार।
सरगना राहुल नायक पुलिस थाना जैतारण जिला ब्यावर में लूट की वारदात में 01 साल से चल रहा था फरार।
जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में, चैनसिहं महेचा अति. पुलिस अधीक्षक बाली एवं पारसराम चौधरी वृताधिकारी वृत बाली के निकटतम सुपरविजन में परबतसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना बाली व गौतम आचार्य सउनि प्रभारी साईबर सैल पाली के नेतृत्व में क्षेत्र में बढ़ रही चोरी, नकबजनी व कंठी लूट की वारदातो का गम्भीरता से लेते हुए उक्त वारदातों को खुलासा करने हेतु थाना स्तर पर एक विशेष टीम का गठन किया जाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गयें।
घटना का विवरण दिनांक 11.06.2026 को परिवादी सकाराम पुत्र डायाराम जणवा चौधरी उम्र 40 साल पैशा खेती निवासी बेरा खारडा वाला (नवा अरट) सोनवा बांध रोड, मिरगेश्वर पुलिस थाना बाली जिला पाली द्वारा एक रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 10.6.2026 को मैं व मेरी पत्नि मन्जु व मेरी छोटी पुत्री पायल तीनो ही एक मोटरसाईकिल पर गांव मिरगेश्वर से डूंगरली गांव में पुष्कर प्रसादी में गये थे, वहां से काम निपटाकर वापस दोपहर करीबन 2 बजे तीनो ही मोटरसाईकिल पर गांव डूंगरली से मिरगेश्वर आ रहे थे कि सोनवा बांध रोड पर, डोवाराम मेघवाल के खेत के सामने पहुंचे कि हमारे पीछे से एक मोटर साईकिल पर तीन जने आये, मेरी मोटरसाईकिल के आडे फिरे रास्ता रोका तथा मेरी मोटरसाईकिल के लात मारकर नीचे गिरा दिया तथा दो जनो ने मुझे जान से मारने की नियत से लोहे के क्लीप व कडे से मेरे साथ मारपिट की जिससे मेरे मुंह, सिर व अन्य जगह जगह पर चोटे आयी तथा मेरी पत्नि के गले में पहनी हुई सोने की कंठी को चाकु से काटकर तथा कानो के झूमर झेला सोने के सोने का मंगल सूत्र, खिंचकर व मोबाईल फोन, दो हजार रुपये, लूट कर ले लिये तथा मैरी स्पलेण्डर मोटरसाईकिल नंबर जीजे 21 एएन7753 को भी लूट कर ले गये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 91 दिनांक 11.06.2026 धारा 309 (6)/3(5) बीएनएस पुलिस थाना बाली में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
गठित टीम द्वारा किये गए प्रयास उक्त प्रकरण को सरसब्ज करने हेतु वृत स्तर पर टीमों का गठन किया जाकर गठित टीमों द्वारा उक्त घटनाक्रम लूट का होने से प्रकरण की गंभीरता को मध्यनजर रखते हुये टीम के सदस्यो द्वारा कड़ी मेहनत, लग्न व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करते हुए घटनाक्रम से जुडे हुए समस्त पहलुओ व महत्वपूर्ण जानकारियो का संकलन किया गया। टीम सदस्यो द्वारा बिना समय गंवाये तत्काल प्रभाव से हल्का क्षेत्र में बढ़ती हुई चोरी नकबजनी व लूट की वारदातो को उच्चधिकारीयो के निर्देशानुसार गंभीरता से लिया जाकर सीसीटीवी कैमरे चैक कर, पम्परागत पुलिस के तरीका एवं पुर्व चालानशुदा आरोपियों का चिन्हित कर व तकनिकी सहायता से संदीग्ध मुलजिमानो को दस्त्याब कर गहनता से पुछताछ की गई तो हल्का क्षेत्र में लूट की वारदात करना स्वीकार किया। बाद अनुसंधान मुलजिमानो राहुल नायक, उमेश नायक, जब्बरचन्द उर्फ जब्बराराम को प्रकरण संख्या 91 दिनांक 11.06.2026 धारा 309(6), 311, 313, 111 (1) (1) (ii) / 3 (5) बी.एन.एस पुलिस थाना बाली जिला पाली में गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण की वारदात मे बरामदगी हेतु गहनता से अनुसंधान जारी है। मुलजिम राहुल पुलिस थाना जैतारण व बर जिला ब्यावर के प्रकरणो में बाद वाका 01 साल से फरार चल रहा है। उक्त वारदात को सरसब्ज करने में संतराम मीणा कानि. 1337 वृत कार्यालय बाली की विशेष भुमिका रही।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





