लता मंगेशकर चौराहे पर विशाल भंडारे का आयोजन
अयोध्या। राम नगरी अयोध्या के लता मंगेशकर चौराहे पर समाजसेवी शोभाराम निषाद के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा एवं व्यवस्थाओं में अनेक लोगों ने सक्रिय सहयोग किया। भंडारे में प्रमुख रूप से ओमकार निषाद, हरिओम निषाद, राजेंद्र निषाद, रामेन्द्र निषाद, सुनील निषाद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से समाज में भाईचारे, सेवा भावना और आपसी सद्भाव को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम पूरे दिन श्रद्धा एवं उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ।
भंडारे में उपस्थित लोगों ने शोभाराम निषाद द्वारा किए गए इस सराहनीय आयोजन की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





