चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोड़ा अनगढ़ बावजी तीर्थ स्थल पर भारतीय जनता पार्टी मंडल भादसोड़ा की टिफिन बैठक क्षेत्रीय सांसद सीपी जोशी के मुख्य आतिथ्य में रखी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी भादसोड़ा मंडल की टिफिन बैठक अनगढ़ बावजी तीर्थ स्थल पर पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद सीपी जोशी के मुख्य आतिथ्य में हुई । बैठक में सांसद सीपी जोशी अपने साथ टिफिन लेकर आए और अन्य कार्यकर्ता भी साथ में टिफिन लेकर आए बैठक में संगठात्मक चर्चा की गई एवं अपने-अपने टिफिन के साथ सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एक साथ बैठकर भोजन किया। बैठक के दौरान सांसद जोशी ने केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी एवं कार्यकर्ताओं को बताया कि डबल इंजन की सरकार में जनता को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाये एवं आने वाले चुनाव में हरगांव शहर में भाजपा समर्थित सरकार बनानी है। उन्होंने भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार में 12 सालों में हुए ऐतिहासिक कार्यों को बताया एवं कांग्रेस शासन के 60 सालों के कामों की तुलना में सर्वश्रेष्ठ बताया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की मांग पर कुरेठा से हाईवे तक चौड़ा रोड निर्माण कराने खोखरिया खेड़ी में सामुदायिक भवन बनवाने की घोषणा की। जोशी ने मंदिर परिसर में पौधारोपण किया एवं पूर्व में लगाए गए पौधे, अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी जी के आश्रम बाउंड्री गार्डन का अवलोकन किया और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आवाहन किया। बैठक के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी, मंडल प्रभारी दीपक शर्मा, मंडल अध्यक्ष राकेश लड्ढा, मंदिर मंडल अध्यक्ष जानकी दास वैष्णव, ने विचार व्यक्त किए। पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह ने आभार व्यक्त किया संचालन रमेश चंडालिया ने किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल भादसोड़ा के कई जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





