चित्तौडगढ़ से नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
चित्तौड़ दुर्ग की तलहटी में युवती का नग्न शव मिलने से सनसनी,
पाडनपोल झरने के पास मिला तीन-चार दिन पुराना शव, हत्या की आंशका
पहचान छिपाने के लिए चेहरा कुचला ।
चित्तौड़गढ़: दुर्ग की तलहटी में स्थित पाडनपोल झरने के पास शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।
पुलिस के अनुसार शव करीब तीन-चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है मृतका की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है लेकिन अभी तक इसकी पहचान नहीं हो सकी है
जानकारी के अनुसार , हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण के लिए झाड़ियां की सफाई कर रहे श्रमिकों को क्षेत्र से दुर्गंध आने पर संदेह हुआ पास जाकर देखने पर उन्हें एक युवती का शव मिला, इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस डिप्टी और कोतवाल मौके पर पहुंचे पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर एमओवी एवं एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया ।
शिनाख्त की कोशिश जारी
फिलहाल पुलिस मृतका की शिनाख्त और मामले की हर पहलू से जांच में जुटी हुई है ।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





