चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया खबर का लौकेशन भादसोड़ा
भादसोड़ा उप तहसील क्षेत्र में पुलिस एवं प्रशासन की मिलीभगत से अवैध खनन जोरो पर
दिन के उजाले में जेसीबी से अवैध खनन खोदकर, ट्रैक्टर टोली भरकर परिवहन किया जा रहा, ग्रामीणों ने लगाये आरोप
भादसोड़ा। उप तहसील क्षैत्र में अवैध खनन का कारोबार जोर-शोर से चल रहा है पुलिस व प्रशासन की मिली भगत से यह खेल काफी लंबे समय से चल रहा है ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध खनन का कारोबार में लिप्त ट्रैक्टर ट्राली उपखंड अधिकारी के आदेश से पुलिस थाना भादसौडा ने पकड़ें जिन्हें पकड़ कर थाने में लाया गया लेकिन बाद में पता चला कि उक्त ट्रेक्टर ट्रालीयो को बिना कोई कानूनी कार्यवाही किये छोड दिया गया विश्वस्त सूत्रों से पता चला कि पुलिस थाना भादसौडा ने पटवार हल्का पटवारी के उक्त ट्रेक्टर ट्रालीयो को सही होना बताने से छोडा गया और हैरानी कि बात ये है कि पुलिस थाना भादसौडा ने बिना किसी जांच पड़ताल के बिना कार्यवाही किए उक्त ट्रेक्टर ट्रालीयो को छोड दिया गया इससे ये प्रतित होता है कि पुलिस व प्रशासन की मिली भगत से अवैध खनन का ये कारोबार काफी समय से चल रहा है खेल खेला जा रहा है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





