द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व प जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर मनाई ।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
चित्तौड़गढ़, जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व प जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर मनाई गई l जिला महामंत्री अहसान पठान ने बताया कि जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया के निर्देशानुसार स्टेशन रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में नेहरू की पुण्यतिथि पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर एवं उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए पुण्य तिथि मनाई गई वक्ताओं ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू स्वतंत्रत भारत के पहले प्रधानमंत्री थे वे आधुनिक भारत के शिल्पकार माने जाने वाले नेहरू ने 1947से 1964 तक देश का नेतृत्व किया वे एक महान स्वतंत्रता सेनानी लेखक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गुट निरपेक्ष आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार थे उन्होंने देश को विकसित करने के लिए कई योजनाओं को क्रियावत किया ताकि हमारा देश विश्व में सबसे अग्रिम रहे l इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता करण सिंह सांखला, दिनेश चास्टा,जिला पदाधिकारी दिनेश गुर्जर, धर्मेंद्र मुंनदड़ा, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सांखला, दिनेश शर्मा, बी एम मीणा, अनिल सेठी गजानंद गुज़र , निर्मल जैन,आई टी सेल से शिव माली, चक्षु शर्मा, गोटू अली, संजय सेन, आशीष त्रिवेदी, प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजकुमार वैष्णव, सावर मल, राजा शेख, नरेन्द्र लोहार, सुमित उपाध्य, संजय राव, रामरतन गाडरी, जीवन सिंह, महेश गाडरी, मोहसिन खान, नासिर खान, आदि सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे l अहसान पठान महामंत्री
जिला कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment