8 क्विंटल 85 किलो अवैध तांबे की केबलें जब्त।

SHARE:

8 क्विंटल 85 किलो अवैध तांबे की केबलें जब्त

चित्तौड़गढ़, 26 मई। कपासन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लावारिस अवस्था में पड़ी 8 क्विंटल 85 किलोग्राम अवैध तांबे की केबलें जब्त की हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि चोरी एवं आपराधिक गतिविधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एएसपी मुकुल शर्मा एवं डीएसपी हरजी लाल के सुपरविजन में थानाधिकारी सुनील शर्मा के नेतृत्व में पुलिस थाना कपासन की टीम द्वारा
दिनांक 26 मई 2026 को दौराने गस्त जरीये मुखबीर की सूचना मिली कि थाना कपासन के चौकी पाण्डोली सर्कल में सरहद भगवानपुरा में काफी मात्रा ताम्बे की केबलें पडी हुई है जिस पर मौके पर पहुंचे जहां ताम्बे की केबले भारी मात्रा मे पडी हुई थी आस पास मालिक की तलाश की गई मगर कोई वारिस नहीं मिलने व चोरी की हुई केबलें प्रतीत होने से नियमानुसार जप्त की जाकर केबलों का तौल करवाया गया तो कुल वजन 8 क्विंटल 85 किलोग्राम हो केबलों के संबध में जांच शुरू की गई।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment