नारायणपुरा टोल प्लाजा पर बांटा गया ORS, Rasna एवं ठंडा पानी।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया तपती धूप एवं भीषण गर्मी में NHAI की पहल : नारायणपुरा टोल प्लाजा पर बांटा गया ORS, Rasna एवं ठंडा पानी
नारायणपुरा टोल प्लाजा, PIU उदयपुर में लगातार बढ़ते तापमान एवं भीषण गर्मी के बीच भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा नारायणपुरा टोल प्लाजा के Project Head श्रीमान सूर्या प्रताप जी के मार्गदर्शन में वाहन चालकों एवं कर्मचारियों के लिए राहत व्यवस्था शुरू की गई है।
सूर्या प्रताप जी एवं इंतजार हुसैन ने बताया कि टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों के साथ ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों एवं हाईवे पर कार्य कर रहे श्रमिकों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है तथा समय-समय पर ORS का भी वितरण किया जा रहा है, जिससे हाईवे पर सफर करने वाले लोगों को काफी राहत मिल रही है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment