ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगल पर उसुरू में भव्य भंडारे का आयोजन।

SHARE:

ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगल पर उसुरू में भव्य भंडारे का आयोजन
अयोध्या। ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगल के पावन अवसर पर अयोध्या-रायबरेली रोड स्थित उसुरू क्षेत्र में दिव्य प्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
भंडारे के मुख्य आयोजक उमेश कुमार यादव द्वारा श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ इस धार्मिक आयोजन का संचालन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच पूड़ी, सब्जी एवं बूंदी के दिव्य प्रसाद का वितरण बड़े ही श्रद्धा भाव से किया गया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा और जय श्रीराम तथा बजरंगबली के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। इस दौरान गोसाईगंज विधायक अभय सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव तथा पूर्व विधायक तेज नारायण पांडेय सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।
श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता एवं धार्मिक आस्था का प्रतीक बताया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment