चंदेल पंचायती मंदिर में श्रद्धालुओं को मिल रहा नि:शुल्क भोजन।

SHARE:

चंदेल पंचायती मंदिर में श्रद्धालुओं को मिल रहा नि:शुल्क भोजन

अयोध्या।
रामानंद नगर स्थित बेगमपुरा के चंदेल पंचायती मंदिर में प्रतिदिन संतों एवं श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था की जा रही है। मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित इस सेवा अभियान से अयोध्या आने वाले दूर-दराज के श्रद्धालुओं को काफी राहत मिल रही है।
चंदेल पंचायती मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमरकांत सिंह के नेतृत्व में यह सेवा निरंतर संचालित की जा रही है। मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन के साथ-साथ निशुल्क ठहरने की भी व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।
संस्था के सचिव कैलाश राय भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। मंदिर संरक्षक बाजी लाल सिंह द्वारा मंदिर की विभिन्न व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जिससे मंदिर की सेवा व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके।
मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि उनका उद्देश्य अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना और सेवा भाव के माध्यम से धार्मिक परंपराओं को मजबूत करना है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment