विद्युत कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान।

SHARE:

विद्युत कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान।

बीकापुर-अयोध्या। विद्युत उपकेंद्र बीकापुर परिसर में शनिवार को आयोजित विद्युत कैंप में उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान किया गया। कैंप में नए कनेक्शन, भार वृद्धि, विधा परिवर्तन और मीटर संबंधी शिकायतों का निस्तारण किया गया।अवर अभियंता शैलेश यादव ने बताया कि छह खराब विद्युत मीटर बदले गए तथा एक दर्जन उपभोक्ताओं के बिजली बिल की त्रुटियां ठीक की गईं। वहीं बंद पड़े एक दर्जन स्मार्ट मीटर चालू कराए गए। करीब 20 उपभोक्ताओं ने बकाया बिजली बिल जमा किया। इस दौरान कई लोगों ने नए विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन भी किया। कैंप में आरपी दीक्षित, सुरेंद्र कुमार, गौरी शंकर और घनश्याम यादव सहित विद्युत कर्मी मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment