अवैध हथियार के साथ दस हजार रुपये का ईनामी अपराधी व साथी गिरफ्तार, देशी पिस्टल, 03 जिंदा कारतूस एवं स्विफ्ट कार जप्त।
चित्तौड़गढ़, 13 मई 2026। सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये के ईनामी अपराधी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल मय मैगजीन, 03 जिंदा कारतूस एवं एक स्विफ्ट कार जप्त की है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अवैध हथियारों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी मुकुल शर्मा के निर्देशन व डीएसपी ब्रजेश सिंह के सुपरविजन में एवं थानाधिकारी प्रेम सिंह के नेतृत्व एएसआई मुरलीदास मय जाप्ते की एक टीम का गठन किया जाकर गठित टीम को अवैध हथियारों की धरपकड़ करने बाबत् निर्देश प्रदान किये। टीम द्वारा बुधवार को हाईवे रोड पर नाकाबन्दी की जा रही थी। दौराने नाकाबन्दी के दो व्यक्ति रिठोला चौराहा की तरफ से एक सफेद रंग की स्वीफ्ट कार लेकर आये जिनको, रोकना चाहा किन्तु कार के चालक द्वारा कार को नहीं रोका जिस पर पुलिस जाप्ता द्वारा कार को रोका गया। चालक व उसके साथी की गतिविधियां संदिग्ध होने से कार मैं बैठे व्यक्ति दिनेश गाडरी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे में एक देशी पिस्टल मय मैगजीन के मिली एवं कार मैं बैठे दुसरे व्यक्ति प्रकाश जाट की तलाश ली गई तो उसके कब्जे में 03 जिंदा कारतुस मिले। अवैध पिस्टल मय मैंगजीन व 03 जिन्दा कारतुस को जरिये फर्द जप्त किये गये एवं कार को वजह सबुत जप्त की जाकर कार के चालक प्रकाश पिता डालचंद जाति जाट उम्र 28 साल निवासी सांड पुलिस थाना भदेसर जिला चित्तौड़गढ व उसके साथी दिनेश पिता जमनालाल गाडरी उम्र 22 साल निवासी रेवलिंया कला पुलिस थाना भदेसर जिला चित्तौड़गढ को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई। गिरफ्तार अभियुक्त दिनेश गाडरी ने दौराने पुछताछ बताया की थाना नाथद्वारा जिला राजसंमद में एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रकरण में पुलिस ने मेरे उपर 10,000/रू. का ईनाम घोषित कर रखा है और थाना चौमु जिला जयपुर में चोरी की स्कार्पियों दिलाने के केस में फरार चल रहा हुं।
पुलिस टीम :- थानाधिकारी प्रेम सिंह, एएसआई मुरलीदास,हैडकानि. सुरेन्द्र सिंह,
भूपेन्द्र सिंह ,कानि.हेमव्रत सिंह,भजन लाल ,दीपक कुमार, डुंगर सिंह,विजय विक्रम।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





