ऐसीबीईओ देसूरी ने नाडोल के विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर दिए निर्देश।

SHARE:

ऐसीबीईओ देसूरी ने नाडोल के विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर दिए निर्देश
नाडोल,पाली। अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने स्थानीय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नाडोल, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं 1व 2का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य नरपतदास लश्करी ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली प्रातः 7.30बजे महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नाडोल पहुंचे तथा प्रार्थना सभा का अवलोकन किया। माली ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन पर प्रकाश डाला तथा नर्सिंग के क्षेत्र में करियर के अवसरों की जानकारी दी। तत्पश्चात माली ने दूध वितरण एमडीएम मूवमेंट रजिस्टर पुस्तक अवदान रजिस्टर का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। माली ने कक्षाओं का अवलोकन कर संबलन प्रदान किया तथा विद्यार्थियों से संवाद किया। वरिष्ठ अध्यापक राजेंद्र वैष्णव ने विद्यालय में भामाशाहों द्वारा करवाएं गए कार्यों की जानकारी दी।इस अवसर पर हेमंत कुमावत, जगदीश चौधरी, गणपत बोस, महेंद्र कुमार, मुकेश कुमार गुर्जर, कैलाश कुमार, कन्हैयालाल,धीरज मोबारशा,रेखा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी मेघवाल, सुमन कुमारी, ममता शर्मा व जितेन्द्र सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।तत्पश्चात माली ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं 1व 2 तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नाडोल का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं 1में नामांकन बढ़ाने के लिए संस्था प्रधान सुमेर सिंह व स्टाफ सदस्यों को सराहा।माली ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। माली ने विद्यालयों में निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, कार्यपुस्तिका वितरण, स्वगणना,एच पी वी टीकाकरण की प्रगति की जानकारी ली। इस अवसर पर संस्था प्रधान सुमेर सिंह, महिपाल सिंह व सुशीला कुमारी समेत समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment