विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने व विभागीय गतिविधियों के क्रियान्वयन में संस्था प्रधानों की महत्वपूर्ण भूमिका -राजपुरोहित
देसूरी 12मई। विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने व विभागीय गतिविधियों के क्रियान्वयन में संस्था प्रधानों की महत्वपूर्ण भूमिका है अतः संस्था प्रधान अद्यतन रहकर अपनी भूमिका निभाएं। उक्त उद्गार जिला शिक्षा अधिकारी पाली राहुल राजपुरोहित ने स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देसूरी में आयोजित देसूरी ब्लाक की उच्च माध्यमिक संस्था प्रधान सत्रारंभ वाक्पीठ के समापन समारोह में व्यक्त किए।
राजपुरोहित ने कहा कि संस्था प्रधान अपनी क्षमताओं का संवर्धन कर विभागीय उत्तरदायित्वों का निर्वहन करें। मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी मोहनलाल बलाई ने कहा कि दो दिवसीय वाक्पीठ में हुए विचार मंथन से जो नवनीत निकलेगा वह विद्यालय व विद्यार्थियों के लिए लाभकारी होगा। उन्होंने वाक्पीठ में दी गई वार्ताओं को संस्था प्रधानों के लिए लाभकारी बताया। अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने कहा कि संस्था प्रधान विद्यालय के शैक्षिक, सहशैक्षणिक व भौतिक विकास के लिए योजना बना कर स्टाफ का सहयोग लेकर कार्य करें तो अपेक्षित परिणाम आएंगे। समापन समारोह की अध्यक्षता वाक्पीठ अध्यक्ष उम्मेदराम पालीवाल ने की। पूर्व सरपंच व भामाशाह प्रवीण कुमार सोलंकी व अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली के सानिध्य में
सरस्वती पूजन से प्रारंभ हुई वाक्पीठ के दूसरे दिन वार्ताकारों प्रधानाचार्य अरुणा, नरेंद्र कुमार, उम्मेद पालीवाल, सोहनलाल गर्ग,तुलसाराम बोगरेचा व घीसाराम चौधरी ने पीईईओ यूसीईईओ के दायित्व, चुनौतियां व समाधान, समस्त प्रकार के अवकाश संबंधित नियम व सीसीए, अनुपयोगी नकारा सामग्री निस्तारण प्रक्रिया, विद्यालय विकास योजना निर्माण व क्रियान्विति,आय व्यय विवरण,नो बैग डे का आयोजन व अभिलेख संधारण विषयक वार्ताएं दी। वाक्पीठ में इस वर्ष सेवा निवृत्त होने वाले जिला शिक्षा अधिकारी पाली राहुल राजपुरोहित, मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी मोहनलाल बलाई, प्रधानाचार्य श्रवणलाल, घीसाराम चौधरी, नरेंद्र गेहलोत, गोविन्द सिंह ,चंदा राम मेघवाल ,वाक्पीठ संयोजक जगदीश, सभी वार्ताकारों व व्यवस्था संभालने वाले शिक्षकों मदनलाल अचरसा, हेमंत चौहान,, मुकेश, सुरेश कुमार मोबारशा, विनोद पुरी,मधु शर्मा व स्काउट सुरेन्द्र कुमार, जतिन, राहुल बंजारा,तरुण का भी बाहुमान किया गया। वाक्पीठ अध्यक्ष उम्मेदराम पालीवाल ने आभार व्यक्त किया।मंच संचालन मदनलाल अचरसा ने किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य चंपालाल,अशोक मीणा, कलावती मीना,समदर सिंह,मधु गोस्वामी, मीठालाल बोराणा,संदीप देवल, शंकरलाल माली, जसवंतसिंह,गणपत सिंह सोलंकी समेत देसूरी ब्लाक के सभी संस्था प्रधानों ने भाग लिया।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष दो वाक्पीठ आयोजित की जाती है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





