चितौडगढ,नरेन्द्र सेठिया
कपासन
उपखण्ड अधिकारी भूपालसागर की कार्यप्रणाली को लेकर अधिवक्ताओं का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। बार एसोसिएशन कपासन ने आज दूसरे दिन भी धरना जारी रखते हुए सदबुद्धि यज्ञ का आयोजन
कपासन बार एसोसिएशन द्वारा उपखण्ड अधिकारी भूपालसागर की कार्यप्रणाली के विरोध में चल रहा धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। आंदोलन के तहत अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सदबुद्धि देने की कामना के साथ सदबुद्धि यज्ञ आयोजित किया।
बार सचिव पुरुषोत्तम नाथ योगी ने बताया कि संघर्ष समिति अध्यक्ष लक्ष्मीशंकर जाट, बार उपाध्यक्ष कन्हैयालाल वैष्णव, सह सचिव निर्मल मीणा, पुस्तकालय अध्यक्ष विनय खटीक और कोषाध्यक्ष हरीश तुलछिया की मौजूदगी में यज्ञ सम्पन्न हुआ।
धरना स्थल पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी। अधिवक्ताओं ने कहा कि मांगों का समाधान नहीं होने तक धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।
इस दौरान बंशीलाल लड्ढा, रूप सिंह राणावत, चन्द्र सिंह भण्डारी, मांगीलाल बैरवा, सुरेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
वहीं बार एसोसिएशन गंगरार ने भी आंदोलन को समर्थन देते हुए अधिवक्ताओं की मांगों को जायज बताया। धरना स्थल पर दिनभर अधिवक्ताओं की मौजूदगी रही और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





