फालना मे शनिवार को श्री करणी सेना के नेतृत्व में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम के दौरान करणी सेना बाली प्रभारी सतपाल सिंह देवड़ा बिरोलिया ने महाराणा प्रताप के संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महाराणा प्रताप ने विपरीत परिस्थितियों में भी स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा के लिए कभी समझौता नहीं किया। उनके आदर्श आज भी समाज को साहस, आत्मसम्मान और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते हैं।
इस दौरान श्री करणी सेना बाली प्रभारी सतपाल सिंह देवड़ा बिरोलिया,हितेश हैप्पी मेवाडा हितेश सिरोहिया नर्सिंग परिहार लोकेश पूरी गोस्वामी विक्रमादित्य सिंह राजपुरोहित महेंद्र सिंह राणावत भानपुरा श्याम सिंह प्रवीण सर्वनसा आदि मौजूद थे
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 47





