मोतीहारी मंदिर में भगवान श्रीसीताराम का वार्षिक उत्सव मनाया गया।

SHARE:

मोतीहारी मंदिर में भगवान श्रीसीताराम का वार्षिक उत्सव मनाया गया।
पंचामृत, फूलों के रस, सुगंधित औषधियों से भव्य अभिषेक : श्रृंगार हुआ
अयोध्या धाम । मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थलीअयोध्या में स्वर्ग द्वार स्थित सिद्ध पीठ प्राचीन एवं विख्यात एक प्रमुख मोतीहारी मंदिर में भगवान श्रीसीताराम का वार्षिक उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।
इस शुभ अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा तथा भव्य सजावट के साथ मंदिर को सुसज्जित किया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और भक्तों ने भगवान का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीसीताराम का पंचामृत, फूलों के रस तथा सुगंधित औषधियों से भव्य अभिषेक किया गया। इसके पश्चात भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया, जिसमें आकर्षक वस्त्र एवं दिव्य आभूषणों से उन्हें अलंकृत किया गया।
पूजन के बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आरती के समय पूरा मंदिर ‘सीताराम’ के जयघोष से गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर महंत राम प्रवेश दास ने उत्सव में उपस्थित संत-महंतों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा सभी को प्रसाद वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि यह परंपरा वर्षों से निरंतर चली आ रही है और श्रद्धा एवं भक्ति के साथ आगे भी जारी रहेगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
उक्त अवसर पर हनुमानगढ़ी के महंत रामकुमार दास, महंत राजन बाबा, महंत राम प्रकाश दास, महंत दिवाकर दास, महंथ दिलीप दास, महंत राम कमल दास, महंत पवन कुमार दास फलाहारी, वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक मिश्रा,रवि सैकड़ो संत महंत उपस्थित रहे

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment