स्वच्छता एवं जागरूकता को बढ़ावा देने हेतू किया लोगों से संपर्क।

SHARE:

स्वच्छता एवं जागरूकता को बढ़ावा देने हेतू किया लोगों से संपर्क।
फालना,पाली।

कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत नागरिक सहभागिता एवं स्वच्छता जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु आज सायंकाल अधिशाषी अधिकारी श्री विनयपाल द्वारा शहर के विभिन्न बाजार क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अधिकारी ने दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों एवं आम नागरिकों से संवाद कर शहर की स्वच्छता व्यवस्था,बाजार* क्षेत्र में *नियमित सफाई,कचरा पृथक्करण तथा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत नागरिक फीडबैक के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी व्यापारियों एवं आमजन से अपील की कि वे नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में नगर पालिका प्रशासन का सहयोग करें तथा स्वच्छ सर्वेक्षण हेतु सकारात्मक नागरिक फीडबैक प्रदान कर शहर की रैंकिंग बेहतर बनाने में भागीदारी निभाएं*
*इस दौरान बाजार क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी विनय पाल एईएन शैलेंद्र कुमार व्यापारी अमित मेहता,सुमेर सिंह चानोद,शक्ति सिंह चौहान,चन्द्र पाल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे*

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment