अयोध्या में जन समस्याओं को लेकर भाजपा नेता विवेक मिश्रा की मुख्यमंत्री से मुलाकात, स्मार्ट मीटर पर भी हुई चर्चा
अयोध्या। संजय यादव
जनपद की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर अयोध्या के भाजपा नेता विवेक मिश्रा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर महत्वपूर्ण मुद्दों को उनके समक्ष रखा। यह मुलाकात औपचारिक होते हुए भी अयोध्या के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान के दृष्टिकोण से काफी अहम मानी जा रही है।
मुलाकात के दौरान विवेक मिश्रा ने अयोध्या शहर में बढ़ती यातायात समस्या, जल निकासी व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, स्वच्छता व्यवस्था तथा नगर के विस्तार के साथ उत्पन्न हो रही मूलभूत सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि अयोध्या धार्मिक नगरी होने के साथ-साथ तेजी से विकसित हो रही है, ऐसे में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना अत्यंत आवश्यक है।
इसके साथ ही बैठक में स्मार्ट मीटर को हटाने की मांग को लेकर भी चर्चा हुई। विवेक मिश्रा ने आमजन की समस्याओं और शिकायतों का हवाला देते हुए स्मार्ट मीटर व्यवस्था की समीक्षा कराने और आवश्यक कदम उठाने की बात कही।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अयोध्या के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जनता से जुड़े हर मुद्दे का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
विवेक मिश्रा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अयोध्या के विकास को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट दिखाई दे रही है और आने वाले समय में जनपद की तस्वीर और बेहतर होगी।
इस मुलाकात को अयोध्या के विकास के लिहाज से एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है, जिससे क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





