संस्था प्रधान अपनी क्षमता संवर्धन कर विद्यालयों को उत्कृष्टता का केंद्र बनाए-बलाई

SHARE:

संस्था प्रधान अपनी क्षमता संवर्धन कर विद्यालयों को उत्कृष्टता का केंद्र बनाए-बलाई
देसूरी,पाली।
संस्था प्रधान विद्यालय की धुरी है। संस्था प्रधान इक्कीसवीं सदी की चुनौतियों के अनुरूप अपनी क्षमताओं का संवर्धन कर अपने विद्यालय को उत्कृष्टता का केंद्र बनाए। उक्त उद्गार मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी मोहनलाल बलाई ने स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देसूरी में आयोजित देसूरी ब्लाक उच्च माध्यमिक संस्था प्रधान सत्रारंभ वाक्पीठ के उद्घाटन सत्र में व्यक्त किए।
बलाई ने कहा कि इक्कीसवीं सदी में विभागीय चुनौतियां बढ़ने से संस्था प्रधानों से अपेक्षाएं बढ़ी है। विभाग की अपेक्षाओं की कसौटी पर खरा उतरने के लिए हमारी क्षमताओं के संवर्धन में यह वाक्पीठ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने विद्यालयों में चल रहे पुस्तकालयों को जीवंत व सक्रिय बनाने व नवाचारों को अपनाने का आह्वान किया। माली ने कहा कि हमें विद्यालयों में युगानुकुल परिवर्तन लाकर विद्यालय को समाज परिवर्तन का केंद्र बनाना होगा। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता प्रशासक केसाराम भील ने की।
सरस्वती पूजन से प्रारंभ हुई इस वाक्पीठ में सर्वप्रथम वाक्पीठ अध्यक्ष उम्मेदराम पालीवाल, सचिव तुलसाराम बोगरेचा व संयोजक जगदीश के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत किया गया। वाक्पीठ सचिव तुलसाराम बोगरेचा ने दो दिवसीय वाक्पीठ में होने वाली वार्ताओं की जानकारी दी। वाक्पीठ के पहले दिन बोर्ड परीक्षा परिणाम उन्नयन के सार्थक प्रयास, जीवंत व सक्रिय पुस्तकालय, विभिन्न छात्रवृतियों व लाभकारी योजनाओं की वार्ता क्रमशः प्रधानाचार्य प्रकाश परमार,एसीबीईओ विजय सिंह माली, प्रधानाचार्य श्रवण लाल ने प्रस्तुत की। तत्पश्चात प्रधानाचार्य मानसिंह चौहान ने शैक्षिक वातावरण उन्नयन हेतु सहशैक्षणिक गतिविधियों का महत्व, शांतिलाल सोलंकी ने एस एमसी एस डी एम सी गठन, दायित्व और कानूनी शक्तियों व प्रधानाचार्य संदीप देवल ने तनाव प्रबंधन व लीडरशिप विषयक वार्ताएं दी। संयोजक प्रधानाचार्य जगदीश ने आभार व्यक्त किया।
वाक्पीठ सचिव तुलसाराम बोगरेचा ने बताया कि वाक्पीठ के दूसरे दिन भी विभिन्न विषयों पर वार्ताएं दी जाएगी। वाक्पीठ में ओमप्रकाश शर्मा, महेंद्र देवपाल, मूलचंद मालवीय, सोहनलाल गर्ग ने अपने रचनात्मक सुझाव दिए।इस सत्रारंभ वाक्पीठ में मधु पांडेय, विष्णु दत्त टाक, चंदन सिंह राजपुरोहित, गणपतसिंह सोलंकी, शंकरलाल माली, नैनाराम पचार, चुन्नीलाल चौधरी, नरेंद्र कुमार, स्नेहलता गोस्वामी व अशोक कुमार समेत देसूरी ब्लाक के उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों ने भाग लिया।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष दो बार दो दिवसीय सत्रारंभ व सत्रांत वाक्पीठ आयोजित की जाती है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment