चितौडगढ,नरेन्द सेठिया मंडफिया स्कूल में गूंजे गीता के श्लोक।
उपनिदेशक श्री इंदर सिंह राजपुरोहित ने विद्यार्थियों को बांटी स्वरचित गीता—-मंडफिया (श्री सांवरिया जी)। स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडफिया में आध्यात्मिक और शैक्षणिक संगम का अनूठा दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम में बीकानेर के उपनिदेशक इंदर सिंह राजपुरोहित ने छात्र-छात्राओं को और स्टॉफ को स्वरचित सरल भाषा में लिखी भगवत गीता की प्रतियां वितरित कीं।
भक्तिमय हुआ विद्यालय परिसर–
उपनिदेशक इंदर सिंह राजपुरोहित ने न केवल गीता वितरित की, बल्कि गीता के सभी अठारह अध्यायों को स्वरचित सरल भाषा में श्लोक रूप में गाकर सुनाया। राजपुरोहित के सस्वर पाठ से प्रभावित होकर विद्यालय के समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने भी पूर्ण भक्ति भाव के साथ उनके साथ अठारह अध्यायों का गायन किया, जिससे पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।
विद्यालय की सराहना: श्री राजपुरोहित ने स्कूल के अनुशासन, हरियाली और सुंदरता की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
अतिथियों का स्वागत और सत्कार
इस विशेष अवसर पर एसडीएमसी (SDMC) सदस्य श्री उमेश तिवारी और विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश चन्द बैरवा ने उपनिदेशक राजपुरोहित का विद्यालय परिवार की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इनकी रही उपस्थिति—-
कार्यक्रम के दौरान सचिन तिवारी, बाबू लाल मेघवाल, दीपक गुर्जर, रवि कुमार बैरवा, अनिल गुर्जर, कन्हैयालाल मेघवाल, लाल मोहम्मद मंसूरी सहित विद्यालय का समस्त शैक्षणिक स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 41





