सरयू में स्नान के दौरान बड़ा हादसा,तीन युवक लापता।
लक्ष्मण घाट पर तेज धारा में बहने लगे पांच श्रद्धालु, दो को जल पुलिस ने बचाया
अयोध्या। रामनगरी में सरयू स्नान के दौरान गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। लक्ष्मण घाट क्षेत्र में स्नान कर रहे पांच श्रद्धालु अचानक तेज धारा की चपेट में आ गए। मौके पर तैनात जल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि तीन युवक अब भी लापता हैं। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।बताया गया कि बस्ती जनपद से आए पांच युवक अयोध्या में एक किशोर का जन्मदिन मनाने पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद सभी सरयू नदी में स्नान करने लक्ष्मण घाट पहुंचे। स्नान के दौरान कुछ युवक गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव में डूबने लगे। शोर सुनकर मौके पर मौजूद जल पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया।रेस्क्यू टीम ने अमरोहा निवासी दो श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं बस्ती निवासी तीन युवक नदी की धारा में लापता हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। NDRF और SDRF की टीमों को मौके पर बुलाया गया है। जल पुलिस, स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। सरयू नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।घाट पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई है। प्रशासन का कहना है कि लापता युवकों की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





