एसएसपी ने किया सीओ सदर कार्यालय के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण।

SHARE:

एसएसपी ने किया सीओ सदर कार्यालय के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण

अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्षेत्राधिकारी सदर कार्यालय के जीर्णोद्धार एवं उन्नयन कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय कक्ष का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसएसपी ने कार्यालय परिसर में किए गए नवीनीकरण कार्यों की जानकारी लेते हुए पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कार्यालय व्यवस्था से कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और पुलिस व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनेगी।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी, पुलिस अधीक्षक यातायात अयोध्या प्रसाद, सहायक पुलिस अधीक्षक शुभम जैन, क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी सदर अरविंद सोनकर, क्षेत्राधिकारी लाइन विकास राय, प्रतिसार निरीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment