खिरौनी नगर पंचायत में कोविदार वृक्षारोपण
अयोध्या। ‘श्रीराम राज्य संकल्प वृक्ष अभियान’ के तहत खिरौनी नगर पंचायत में कोविदार वृक्ष का रोपण किया गया। अभियान के केंद्रीय समन्वयक इंजीनियर रवि तिवारी ने कहा कि श्रीराम राज्य की संकल्पना एक परिष्कृत समाज की अवधारणा है, जिसमें लोकतांत्रिक परंपराओं, आध्यात्मिक मूल्यों और लोककल्याण को महत्व दिया गया है।उन्होंने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में अयोध्या परिक्षेत्र के लगभग 970 स्थानों पर कोविदार वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है। ब्रह्माकुमारीज संस्थान के सहयोग से चल रहे इस अभियान में सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने पर्यावरण संरक्षण व सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 37





