चितौडगढ,नरेन्द्र सेठिया
गंगरार 100 मीटर की चिमनी ढही…
सोनियाणा RIICO में 75% ढहकर भी टल गया महाहादसा,
गंगरार के सोनियाणा RIICO क्षेत्र में स्थित असाही इंडिया लिमिटेड ग्लास फैक्ट्री में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब करीब 100 मीटर ऊंची विशाल चिमनी का लगभग 75 प्रतिशत हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया।जबकि चिमनी को बनाये अभी तो 2 वर्ष भी पुरे नहीं हुए।वही 20 करोड़ की लागत से बनी चिमनी का निर्माण अक्टूबर 2024 मे हुआ और इस फैक्ट्री मे ग्लास दिसम्बर 2024 से बनाना प्रारम्भ हुआ हैँ।
गनीमत रही कि इस बड़े हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन हालात ऐसे बने कि अगर चिमनी का मलबा पास चल रहे कन्वेयर सिस्टम पर गिर गया जिससे कन्वेयर शातिग्रस्त हो गया वही इसका कुछ हिस्सा WHR की बिल्डिंग पर गिरा जिससे बिल्डिंग को नुकसान पहुंचाने हैँ यदि यह चिमनी ग्लास मेल्टिंग फर्नेन्स पर गिरता तो नुकसान कहीं ज्यादा बड़ा हो सकता था।क्युकी जिस वक्त यें हादसा हुआ उस समय दो हजार टन ग्लास मेल्ट प्रोसेस मे था जिससे जान और माल का काफ़ी नुकसान हो जाता
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर और चित्तौड़गढ़ एसपी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। मौके पर सुरक्षा और बचाव को लेकर तुरंत व्यवस्थाएं की गईं।जब फैक्ट्री प्रबंधन से हादसे का कारण जानना चाहां तो उन्होंने निर्माण मे तकनिकी खामी कहकर पल्ला झाड दिया। इतना ही नहीं प्रबंधन का कहना हैँ की इसकी कार्य की नियमित जांच भी होती हैँ ।फीर भी ऐसा हादसा होना सुरक्षा मे चूक को दर्शाता हैँ।इसके पश्चात हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।फिलहाल फैक्ट्री मे उत्पादन कार्य बंद कर दिया हैँ और पुनः उत्पादन होने मे लगभग 8 माह तक का समय लगेगा। इस हादसे से कम्पनी को लगभग 50करोड़ तक के नुक्सान की संभवना हैँ
फिलहाल राहत की बात सिर्फ इतनी है, चिमनी गिरी है… पर किसी का घर नहीं उजड़ा।अब सवाल यहाँ हैँ की क्या इस हादसे का कारण निर्माण कार्य मे कमी होंगी या प्रबंधन की लापरवाही?
क्या यें हादसा फैक्ट्री के लिए सबक होगा?
क्या
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





