विद्यालय विकास प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।
फालना,पाली
पीएम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खुडाला फालना में विद्यालय विकास प्रबंधन समिति की बैठक सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित हुई जिसमें विद्यालय के विकास के संबंध में गहनता से चर्चा की गई और भामाशाह एवं समाजसेवियों की मदद से विद्यालय के विकास को कैसे आगे बढ़ाया जा सकता है उसके संबंध में भी आपस में विचार विमर्श हुए इस अवसर पर अक्षय पेटिका में 3800 रुपया की राशि प्राप्त हुई स्कूल के बाहर स्पीड ब्रेकर लगाने एवं जहाँ पर CCTV कैमरे नहीं है वहाँ पर कैमरे लगाने और विद्यालय के समीप पुलिस गस्त की भी माँग रखी आदि विषयों पर उपस्थित सभी सदस्यों ने आपसी सहमति प्रकट की इस अवसर पर संस्था प्रधान राजेश पूरी,एसएमसी अध्यक्ष श्रीपाल सिंह उपाध्यक्ष भावना समाज सेवी अमित मेहता उगम सिंह पवार,मनीष गर्ग,दिनेश माहेश्वरी,माया मीणा,हितेन्द्र सुथार,विनय मीणा,ललित कुमार मुकेश कुमार आदि लोगो की उपस्थिति में विद्यालय विकास प्रबंध समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





