हत्या के मामले में 12 साल से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार।

SHARE:

हत्या के मामले में 12 साल से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार।

चित्तौड़गढ़, 26 अप्रैल 2026। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने हत्या के एक पुराने प्रकरण में पिछले 12 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी लोकेश शर्मा को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि स्थाई वारण्टी/भगोडे़ /उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी बद्री लाल राव के निर्देशन में थानाधिकारी रामसुमेर द्वारा एक विशेष टीम एएसआई सूरज कुमार, कानि विरेन्द्र, देवेंद्र सुमित कुमार की टीम का गठन किया गया। शुक्रवार को जरिये मुखबिर खास से टीम को सूचना मिली कि लोकेश पिता सुभाष शर्मा निवासी हुडको कॉलोनी थाना कोतवाली निंबाहेड़ा हाल वैशाली नगर जयपुर हत्या के मामले मे फरार चल रहा है। जो जयपुर में मजदूरी करता हे आज निंबाहेड़ा किसी परिवार में पारिवारिक काम से आयेगा इस पर एएसआई सूरज कुमार मय जाप्ता द्वारा बिना समय गवाये मुखबिर सूचना की जगह हुडको पहुचे जहां पर पुलिस साइबर सेल के एएसआई राजकुमार सहायता से उक्त आरोपी लोकेश शर्मा को गिरफतार किया गया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment