चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट भीलवाड़ा–चित्तौड़गढ़ राजमार्ग पर पार्सल से भरे कंटेनर में लगी आग,दो दमकलों ने पाया काबू
#गंगरार, चित्तौड़गढ़ –
एंकर – चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार थाना क्षेत्र में भीलवाड़ा–चित्तौड़गढ़ राजमार्ग पर होटल राजधानी के पास एक बड़ा हादसा उस समय हो गया जब पार्सल से भरे एक कंटेनर में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि कंटेनर भीलवाड़ा से चित्तौड़गढ़ की ओर आ रहा था, इसी दौरान चलते वाहन में धुआं उठने लगा और आग भड़क गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन रोककर कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की दो दमकलें मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 48





