सदर चित्तौड़गढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 10 लाख कीमत के 2265 किलो एल्युमिनियम तार जब्त,6 आरोपी गिरफ्तार।

SHARE:

चितौडगढ,नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट सदर चित्तौड़गढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 10 लाख कीमत के 2265 किलो एल्युमिनियम तार जब्त,6 आरोपी गिरफ्तार।

चित्तौड़गढ़,27 अप्रैल 2026। सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए 2265 किलोग्राम एल्युमिनियम तार (कीमत करीब 10 लाख रुपये) जब्त कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी के माल के परिवहन में प्रयुक्त एक पिकअप व एस्कोर्टिंग में लगी एक सेन्ट्रो कार भी जब्त की है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि चोरी, नकबजनी में वांछित अभियुक्तो की धरपकड़ विषेष अभियान तहत एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी बृजेश सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी प्रेम सिंह के नेतृत्व में मर जाप्ता एएसआई बलवन्त सिह,कानि. भुपराम , कुलदीप कृष्ण चालक मुकेश की टीम का गठन किया जाकर गठीत टीम द्वारा रविवार को हाइवे रोड सरहद धनेत कला पर नाकाबंदी शुरू की गई उदयपुर से जयपुर की तरफ से एक सेन्ट्रो कार व एक पिकअप को रोका गया तो पिकअप में खाकी कलर का कागज लगे होकर कागज को हटा कर देखा तो नीचे तार एल्युमिनियम के बड़े बड़े बण्डल हो ताजा कटे हुवें तार दिखाई दिये। उक्त तार के बण्डलों के संबंध में सेन्ट्रो कार में बैठे व्यक्यिों व पिकअप में बैठे अन्य व्यक्तियों से पूछताछ की तो उक्त सभी ने तार के बण्डल चोरी के होना बताया व सेन्ट्रो कार का उपयोग चोरी के माल को एस्कोर्ट करना पाया गया । पिकअप में स्थित एल्युमिनियम के तार का कुल वजन 2265 किलोग्राम को जब्त कर एव 06 अभियुक्तो को गिरफतार किया गया । प्रकरण दर्ज कर अनसंधान जारी है।
गिरफतार आरोपीः- 1.अनिस पिता फुल खां उम्र 50 वर्ष पेषा ड्राईवरी निवासी सिरांज थाना सिरोंज जिला विदिषा मध्यप्रदेश 2.जैद पिता जाहिद उम्र 21 वर्ष निवासी भगवन्तपुर थाना अननपुर जिला विदिषा मध्यप्रदेश को तथा एस्कोर्ट करने वाली सेन्ट्रो कार में बैठे 3. सलमान अली पिता जाकीर अली उम्र 33 वर्ष निवासी गुरसायगंज थाना गुरसायगंज जिला कन्नौज उत्तरप्रदेश 4.सोनु पिता रामेश्वर सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी रेवाड़ी थाना सकीन जिला ईठा उत्तर प्रदेश 5. पवन पिता रमेश जाटव उम्र 30 वर्ष निवासी गोपालपुरा थाना गोपालपुरा जिला मुरैना मध्यप्रदेश 6.संजेस पिता खादिम उम्र 39 वर्ष निवासी कबिरपुर थाना सोवरी जिला कन्नौज उत्तरप्रदेश

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment