गौ माता को राष्ट्रमाता गौ सम्मान आह्वान

SHARE:

चित्तौडगढ से नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट

गौ माता को राष्ट्रमाता
गौ सम्मान आह्वान

चित्तौडगढ:अभियान’ मे पूरा शहर मैदान मे* गौ माता को राष्ट्रमाता एवं गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध हो उसके लिए पूज्य संतो के सानिध्य में प्रार्थना पत्र देने का कार्य सम्पन्न हुआ ।

रैली में संतों, गोभक्तों और गोसेवकों ने सर्वसम्मति से प्रार्थना पत्र दिया गया राष्ट्रपति महोदय प्रधानमंत्री महोदय राज्यपाल महोदय मुख्यमंत्री महोदय को प्रार्थना पत्र में 40 मांगों के साथ चित्तौड़ तहसील से 21000 हस्ताक्षर के साथ एसडीएम कार्यालय पर प्रार्थना पत्र को संतो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया संतों और गोसेवकों ने एक स्वर में कहा कि इस अभियान का उद्देश्य गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना, गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करवाना और गोवर्धन संस्कृति के संरक्षण के लिए ठोस सरकारी नीतियां बनवाना है। उपस्थित संतों ने सरकार से आग्रह किया कि गौ रक्षा के लिए केन्द्रीय कानून बनाया जाए, गोहत्या और गोतस्करी में लिप्त अपराधियों को आजीवन कारावास का प्रावधान हो तथा जब्त किए गए वाहनों को गोशालाओं के उपयोग में लाया जाए। इसके साथ ही, उन्होंने मांग की कि गोबर और गोमूत्र पर आधारित अनुसंधान विश्वविद्यालय स्थापित किए जाएं, पंचगव्य औषधियों का आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में नि:शुल्क वितरण किया जाए तथा सरकारी भवनों में गोबर पेंट और गौनाइल का उपयोग अनिवार्य किया जाए। गौशालाओं को मनरेगा से जोड़ा जाए, बिजली बिल में छूट मिले और निराश्रित गौवंश की सेवा के लिए चारे की उचित व्यवस्था हो। इसके साथ और कहीं अन्य महत्वपूर्ण बिंदु को जोड़ा गया एवं यदि अपेक्षित उत्तर न मिला, तो 27 जुलाई को पुन पूरे चित्तौड़गढ़ जिले से लाखों की संख्या में गो भक्त एकत्रित होंगे चरणबद्ध रूप से यह प्रक्रिया दोहराई जाएगी।
गो सम्मान आह्वान अभियान के जिला सयोजक गौरव सोमानी ने बताया की सुभाष चौक से प्रातः 9:30 बजे रैली का संतो के आह्वान से आरंभ किया गया अभियान पूरी तरह अहिंसक रहा , इसमें केवल संकीर्तन, प्रार्थना और जनजागरण के माध्यम से संदेश दिया संतो मे संत दिग्विजय राम जी , 1008 मुगना धाम अनुज दास जी, मूंगाना धाम रामपाल दास जी ,श्री श्री 108 महंत शिवरामदास महाराज(त्यागी)खेरी आश्रम, सावा गौशाला राघवनाथ जी सरकार , संत विनोद यति जी सभी संत उपस्थित थे इसके अंदर सभी धर्म लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं विश्वास दिलाया भविष्य में गौ माता के सम्मान के लिए सभी समरसता से एक होकर एकता का परिचय देंगे मातृशक्ति का विशेष योगदान रहा एवं श्रीमती डॉक्टर सुशीला लड्डा ने सभी संतों एवं पधारे हुए प्रबुद्ध जनों एवंं समस्तत गौशाला समितियां का आभार व्यक्त किया

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment