पुलिस का बड़ा खुलासा: हाईवे पर महिलाओं को निशाना बनाने वाला लूट गिरोह पकड़ा।

SHARE:

पुलिस का बड़ा खुलासा: हाईवे पर महिलाओं को निशाना बनाने वाला लूट गिरोह पकड़ा।

अयोध्या। जनपद में हाईवे पर सक्रिय लूट और टप्पेबाजी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। महिलाओं को अकेला पाकर जेवरात लूटने वाली इस गैंग की गिरफ्तारी से इलाके में राहत की लहर है।एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली रूदौली पुलिस ने ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ और सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपियों की पहचान कर उन्हें धर दबोचा। पुलिस ने गिरोह के दो शातिर सदस्य गुफरान उर्फ मोनू और अक्लीम को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से करीब 70 हजार रुपये कीमत के लूटे गए जेवरात शत-प्रतिशत बरामद किए गए हैं। इनमें सोने की झुमकी, मंगलसूत्र, पायल और नाक के बुंदे शामिल हैं, जिन्हें आरोपियों ने अलग-अलग वारदातों में छीना था।पूछताछ में दोनों आरोपियों ने फरवरी माह में कूढ़ासादात और रहीमगंज क्षेत्र में महिलाओं से लूट की कई घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस का कहना है कि गिरोह सुनसान जगहों पर महिलाओं को टारगेट कर वारदात को अंजाम देता था और तुरंत फरार हो जाता था।मुख्य आरोपी गुफरान पर पहले से कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment