सांवलिया जी मंदिर में 5 अरब 79 करोड रुपए का वार्षिक बजट पारित।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

सांवलियाजी (मण्ड़फिया)

*श्री सांवलिया जी मंदिर बोर्ड मंडफिया की बैठक आयोजित*

सांवलिया जी मंदिर में 5 अरब 79 करोड रुपए का वार्षिक बजट पारित।

श्री सांवलिया जी मंदिर मंडल मंडफिया की बोर्ड बैठक मंदिर बोर्ड अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव की अध्यक्षता में गोकुल विश्रांति ग्रह में आयोजित हुई। बैठक में मंदिर मंडल द्वारा विभिन्न मदों में व्यय बाबत वित्तीय वर्ष 2026 – 27 के लिए 5 अरब 79 करोड़ रुपए का वार्षिक बजट पारित किया गया। इस मौके पर वर्ष 2025 – 26 का अनुमानित आय व व्यय का अनुमोदन किया गया। बैठक में मंदिर विकास योजना की समीक्षा के साथ यात्री सुविधाओं सहित मंदिर के विकास व विस्तार हेतु विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। जिसमें मंदिर व्यवस्था परंपरागत महाप्रसाद, साधु संतों एवं असहाय गरीबों को भोजन, वेतन एवं भत्ते, यात्रा भत्ता, चिकित्सा वाहन के ईंधन एवं संधारण मशीनरी साज सामान संयंत्र क्रय व संधारण, कार्यालय व्यवस्था, विज्ञापन एवं प्रचार प्रसार व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, जल एवं साफ सफाई व्यवस्था, मेला आयोजन एवं वर्षभर विभिन्न पर्वों पर आयोजित होने वाले धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों, गौशाला व्यवस्था, कृषि व्यवस्था, चिकित्सा शिविर व सहायता व्यवस्था, शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियां, निर्माण एवं विकास कार्य, अनुदान, स्त्रोत पर कटौती व अन्य शुल्क, ऋण पर ब्याज, भोजशाला व्यवस्था, नवाचार कार्य एवं प्रसाद व्यवस्था में व्यय करने का प्रावधान किया गया। बैठक में दर्शन व्यवस्था, गौशाला के विकास, मंडफिया (सांवलिया जी) को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण, मंदिर परिक्षेत्र में पेयजल व्यवस्था, विभिन्न स्थानों पर टॉयलेट कॉम्प्लेक्सज का निर्माण कार्य, शेष स्टोन फसाड़ का निर्माण तथा पूर्व बोर्ड बैठकों में पारित प्रस्तावों में लिए गए निर्णयों के अनुसार निर्माण व विकास कार्य करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर डॉक्टर मंजू चौधरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं मंदिर सीईओ प्रभा गौतम, मंदिर बोर्ड सदस्य मिट्ठू लाल जाट, किशनलाल अहीर, पवन तिवारी, हरिराम गाडरी, रामलाल गुर्जर, वरिष्ठ लेखाधिकारी राघव शर्मा, सहायक अभियंता रोहित मेहता, नायब तहसीलदार शिव शंकर पारीक, प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र सिंह, संपदा प्रभारी भेरुगिरी गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment